मादक पदार्थ बरामद, युवक गिरफ्तार

मादक पदार्थ बरामद, युवक गिरफ्तार

मादक पदार्थ बरामद, युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 6, 2022 9:03 pm IST

चंपावत छह जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर कस्बे में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 9.38 ग्राम स्मैक बरामद की।

टनकपुर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पुलिस ने बिचई के आर्मी कैंट के पास एक युवक की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि तलाशी में खटीमा निवासी शमशाद के पास से पुलिस को 9.38 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में