दिल्ली हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 5.56 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

Ads

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 5.56 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 02:57 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 02:57 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे पर दो भारतीय यात्रियों से लगभग 5.56 करोड़ रुपये कीमत का करीब 16 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ बरामद किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैंकाक से लौटे दोनों यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध चीजें देखीं और विस्तृत जांच के बाद नौ पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें एक हरे रंग का मादक पदार्थ था।

बरामद किए गए प्रतिबंधित पदार्थ का कुल वजन 15.93 किलोग्राम पाया गया। बयान के अनुसार, पदार्थ का परीक्षण किया गया, जिससे ‘प्रथम दृष्टया इसके गांजा होने की पुष्टि हुई।’ बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित मूल्य लगभग 5.56 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश