नशे की हालत में वाहन चला रहे व्यक्ति ने सफदरजंग मकबरे के द्वार से टकराई कार

नशे की हालत में वाहन चला रहे व्यक्ति ने सफदरजंग मकबरे के द्वार से टकराई कार

नशे की हालत में वाहन चला रहे व्यक्ति ने सफदरजंग मकबरे के द्वार से टकराई कार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 23, 2020 11:10 am IST

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) मध्य दिल्ली में स्थित सफदरजंग मकबरे के मुख्य द्वार पर सोमवार तड़के 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कार भिड़ा दी।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यहां रामपुर का निवासी विजय बाहरी नामक व्यक्ति कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, तड़के तीन बजे के करीब लोधी रोड की तरफ से एक कार आई और सफदरजंग मकबरे के मुख्य द्वार से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि कार ने स्मारक पर लगे नोटिस बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बाहरी कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने कहा कि कार चलाने वाले को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि बाहरी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

आरोपी के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्मारक को कोई नुकसान नहीं हुआ।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में