नशे में धुत महिला ने बार में कपड़े उतारकर किया हंगामा

नशे में धुत महिला ने बार में कपड़े उतारकर किया हंगामा

नशे में धुत महिला ने बार में कपड़े उतारकर किया हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 30, 2018 8:57 am IST

नई दिल्ली। शराब के नशे में एक महिला ने ऐसा कुछ कर दिया कि जब होश आया तो खुद शर्मिंदा होने लगी। दरअसल हुआ कुछ ऐसा की एक महिला  सेक्टर-18 स्थित एक बार में अपने दो बच्चों के साथ गयी हुई थी। उस दौरान उसने छककर बीयर पी। पीते -पीते उसे नशा चढ़ने लगा। उसके बाद जैसे ही मैनेजर ने बिल लाकर उसके हाथ में थमाया वो भड़क गई। 

ये भी पढ़ें –टीना डाबी को मिला प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल अवार्ड

इतना ही नहीं उसने नशे में कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया उसके बाद  बार का मैनेजर घबरा गया और उसने  पुलिस को सूचना देकर महिला पुलिसकर्मी भेजने की गुहार लगाई। पुलिस को आते देख महिला की हालत बिगड़नी शुरू हो गई उसके बाद उसे पुलिस ने चादर ढककर अस्पताल पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें –दुनिया के टॉप 10 अमीर घरानों में अंबानी परिवार का सातवां स्थान

इतना सब होने के बाद सुबह होश  आने पर महिला ने शर्मिंदा होकर पुलिसकर्मियों से माफी मांगी।इस दौरान महिला ने बताया की गाजियाबाद एक्सटेंशन निवासी उसके  पति से उसका विवाद हो गया था इसलिए वो गुस्से से अपने दोनो बच्चों के साथ नोएडा आ गई थी। और महिला को अंदाज़ नहीं था की उसके बीयर पीने और बच्चों के कोलडिंक्स स्नेक्स खाने का बिल 5000 हजार तक आएगा। महिला की दास्ता सुन  पुलिस ने 1000 रुपये देकर उसे घर भेजा।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में