LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026: बिलासपुर में गौवंश को लेकर टिप्पणी के बाद बवाल, धारा 144 लागू

Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026: बिलासपुर में गौवंश को लेकर टिप्पणी के बाद बवाल, धारा 144 लागू

Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026: बिलासपुर में गौवंश को लेकर टिप्पणी के बाद बवाल, धारा 144 लागू

Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026

Modified Date: August 29, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: August 29, 2026 9:21 am IST

Today Live Breaking News and Updates 29 August 2026: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में गौवंश को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीती रात हुए बवाल के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पथराव में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। और देर रात तक स्थिति पर नजर बनाए रखी। विवाद और पथराव में दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। तनाव को देखते हुए बिलासपुर जिले का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पूरी रात पेट्रोलिंग की गई। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही आम आदमी को फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली-NCR इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG (CNG prices increased by ₹3.89) की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी (CNG Price Hike) कर दी है। नई कीमतें आज शनिवार, 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। जिसके बाद से अब दिल्ली (New CNG rate in Delhi) में अब 1 किलो CNG के लिए आपको 86.98 रुपए चुकाने होंगे। साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में CNG का नया दाम 95.59 रुपये प्रति किलो है। मेरठ में यह 95.47 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलो हो गई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.