डीयू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए समिति बनायी

डीयू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए समिति बनायी

डीयू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए समिति बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 6, 2022 1:32 am IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के लिए आठ सदस्यीय एनटीए समन्वय समिति गठित की है।

समिति की अध्यक्षता डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता कर रहे हैं तथा डीन (परीक्षा) डी एस रावत इसके संयोजक हैं।

इस साल विश्वविद्यालय में दाखिले सीयूसीईअी के जरिए होंगे।

समिति को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की संयोजक समिति के तौर पर नामित किया गया है। एनटीए को स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीयूसीईटी कराने का जिम्मा दिया गया है।

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में