तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन का आरक्षित डिब्बा नहीं जोड़ा जा सका, स्टेशन पर अफरा-तफरी मची

तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन का आरक्षित डिब्बा नहीं जोड़ा जा सका, स्टेशन पर अफरा-तफरी मची

तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन का आरक्षित डिब्बा नहीं जोड़ा जा सका, स्टेशन पर अफरा-तफरी मची
Modified Date: February 2, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: February 2, 2026 12:49 am IST

भुवनेश्वर, एक फरवरी (भाषा) संबलपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का एक आरक्षित डिब्बा रविवार को तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन में नहीं जोड़ा जा सका, जिससे ओडिशा के संबलपुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, तो एसी थ्री-टियर कोच में टिकट बुक कराने वाले 57 यात्री अपना डिब्बा नहीं ढूंढ पाए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना की पुष्टि करते हुए रेलवे ने एक बयान में कहा, “तकनीकी खराबी के कारण, एक आरक्षित कोच (बीई2) को ट्रेन संख्या 20809 से नहीं जोड़ा जा सका। प्रभावित यात्रियों को ट्रेन में मौजूद टीटीई ने अन्य कोच में उपलब्ध खाली बर्थ उपलब्ध कराई।”

एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए बाद में विशाखापत्तनम स्टेशन पर एक नया कोच जोड़ा गया।

भाषा

राखी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में