Ajit Pawar Plane Crash: विमान हादसे वाली जगह से नहीं मिला अजित पवार का ये सामान.. इस नेता ने उठाई हाई-लेवल जांच की मांग, ये दावा भी किया
Ajit Pawar Plane Crash High-Level Investigation: 66 वर्षीय अजीत पवार का 28 जनवरी की सुबह पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान विमान दुर्घटना में निधन हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।
Ajit Pawar Plane Crash High-Level Investigation || Image- Sybolic (Canva)
- हादसे की जगह से अजित पवार का सामान गायब
- विपक्षी नेता ने हाई लेवल जांच की मांग
- दुर्घटना को लेकर नए दावे से सियासी हलचल
अकोला: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अमोल मितकारी ने अपनी मांग से सनसनी फैला दी है। उन्होंने महाराष्ट्र के दिवंगत, पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के मौत और पूरे विमान हादसे पर अपना संदेह जाहिर किया है। (Ajit Pawar Plane Crash High-Level Investigation) उन्होंने इस त्रासदी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का 28 जनवरी को बारामती जाते समय विमान दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से राज्य के लोग और देश भर के राजनीतिक नेता स्तब्ध रह गए।
नहीं बरामद हुई हाथ की घड़ी
मितकारी ने एएनआई से कहा कि, “महाराष्ट्र के एक प्रमुख नेता अजीत दादा अब हमारे बीच नहीं रहे। हाल ही में जिला परिषद चुनाव हुए थे और वे चुनाव प्रचार के लिए बारामती आ रहे थे। उनके अंतिम क्षणों में अचानक मार्ग बदल दिया गया, पायलट भी बदल दिया गया, कागज का एक भी टुकड़ा नहीं जला, लेकिन शव जल गया। इससे कुछ संदेह पैदा होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच का आदेश देकर न्याय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है और मैं स्वयं अगले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा।” मितकारी ने दावा किया कि विमान के उड़ान भरने से पहले उसमें छह लोग थे, अजीत पवार द्वारा पहनी गई घड़ी बरामद नहीं हुई है।
ये सवाल भी उठाया
एमएलसी मितकारी ने कहा कि जनहित में सवाल पूछना अफवाहें फैलाने जैसा नहीं माना जाना चाहिए। (Ajit Pawar Plane Crash High-Level Investigation) उन्होंने एक हाई-प्रोफाइल यात्री के लिए विमान की स्वीकृति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और पूछा कि क्या सुरक्षा मानदंडों का ठीक से पालन किया गया था।
NCP’s Amol Mitkari-
“There was a sudden change of route, a sudden change of pilot.
Not a single piece of paper was burned, but bodies were burned. This raises some suspicions.
We demand CBI inquiry in Ajit Pawar’s death case.”pic.twitter.com/PUk6mlYkQl
— News Arena India (@NewsArenaIndia) February 1, 2026
बता दें कि, 66 वर्षीय अजीत पवार का 28 जनवरी की सुबह पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान विमान दुर्घटना में निधन हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने उस दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- मालेगांव महानगरपालिका में महापौर चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस के पार्षदों ने संयुक्त मोर्चा बनाया
- गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार
- रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामला: चार गिरफ्तार, घटना के पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ होने का संदेह
- युवती ने किया अनोखा प्रदर्शन, सोने-चांदी के बढ़ते दामों पर गाया गाना, PM मोदी और CM योगी से लगाई ये गुहार
- मेरी कमाई सट्टे में उड़ाता है और…..” शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम का अपने असली पति को लेकर बड़ा खुलासा

Facebook


