मानसून के असर से राजस्थान में आज और कल होगी बारिश, तीन अगस्त से घटेगी वर्षा गतिविधि
मानसून के असर से राजस्थान में आज और कल होगी बारिश, तीन अगस्त से घटेगी वर्षा गतिविधि
जयपुर, एक अगस्त (भाषा) मानसून के प्रभाव से राजस्थान में एक और दो अगस्त हो भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों पर हावी है।
विभाग के मुताबिक इसके प्रभाव से एक और दो अगस्त को उदयपुर और जोधपुर संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
विभाग का कहना है कि तीन अगस्त से मानसून के उत्तर की ओर खिसकने के कारण राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, तीन से पांच अगस्त तक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
भाषा बाकोलिया नेत्रपाल राजकुमार
राजकुमार

Facebook


