Dungarpur Sex Racket/Image Source: IBC24
डूंगरपुर : Dungarpur Sex Racket: डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक तपेंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने एक होटल पर वेश्यावृत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डूंगरपुर स्पेशल पुलिस टीम और सागवाड़ा थाना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में होटल संतोष पर छापेमारी की और 5 महिलाओं तथा होटल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस ने एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा था जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी।
डूंगरपुर जिले के एएसपी अशोक मीणा ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को सागवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल संतोष में वेश्यावृत्ति के संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद डूंगरपुर के डीएसपी तपेंद्र मीणा की अगुवाई में एक टीम सागवाड़ा पहुंची और होटल पर छापेमारी की योजना बनाई।
DST टीम व पुलिस थाना सागवाड़ा की संयुक्त कार्यवाही,
सागवाड़ा स्थित गेस्ट हाउस होटल संतोष में चल रही वेश्यावृत्ति का खुलासा,
टीम द्वारा कुल 05 महिलाएं व होटल मैनेजर गिरफ्तार।@igpudaipur @policerajasthan#Rajasthanpolice#भारतीय_न्याय_संहिता#भारतीय_नागरिक_सुरक्षा_संहिता pic.twitter.com/cU9wl7kYVC— DUNGARPUR POLICE (@DungarpurP) November 21, 2025
Dungarpur Sex Racket: पुलिस ने योजना के तहत एक कांस्टेबल को 500-500 रुपए के दो नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा। होटल के काउंटर पर प्रभु नामक व्यक्ति बैठा हुआ था और पास ही 5 महिलाएं भी मौजूद थीं। कांस्टेबल ने होटल संचालक से लकड़ी की मांग की, जिसके बाद होटल संचालक ने उसे 1,000 रुपए में एक लड़की देने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद, होटल संचालक ने पास ही बैठी महिलाओं में से एक को सेलेक्ट करने के लिए कहा। कांस्टेबल ने एक महिला का चयन किया और उसे कमरे में ले जाने का इशारा किया।
Dungarpur Sex Racket: इशारा मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और होटल के पहली मंजिल पर छापेमारी की। यहां पुलिस ने होटल संचालक प्रभु पुत्र हुरजी डोडियार और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य महिला को कमरे से पकड़ा गया। पूछताछ में होटल संचालक ने वेश्यावृत्ति के संचालन की बात स्वीकार की और बताया कि वह प्रत्येक ग्राहक से 1,000 रुपए लेता था, जिसमें से 500 रुपए महिला और 500 रुपए होटल के रूम के लिए होते थे। पुलिस ने होटल संचालक प्रभु और पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन पूछताछ जारी है। एएसपी अशोक मीणा ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।