Earthquake in Himachal Pradesh : देर रात भूकंप से ​कांप उठी इस प्रदेश की धरती, अपने घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप Earthquake of magnitude 3.4 hits Himachal Pradesh's Kinnaur district

Earthquake in Himachal Pradesh : देर रात भूकंप से ​कांप उठी इस प्रदेश की धरती, अपने घरों से बाहर निकले लोग

CSPDCL increased VCA rate

Modified Date: December 16, 2022 / 11:59 pm IST
Published Date: December 16, 2022 11:28 pm IST

Earthquake of magnitude 3.4 hits Himachal Pradesh: शिमला, 16 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात भूकंप के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी।

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र किन्नौर में नाको के निकट चांगो निचला था।

भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

read more: एंजेलीना जोली ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के दूत की भूमिका छोड़ी

read more:  बिहार: नेता प्रतिपक्ष के रिश्तेदार के घर के समीप से शराब बरामद होने पर जांच के निर्देश


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com