पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 4.9 तीव्रता का भूकंप

पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 4.9 तीव्रता का भूकंप

पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 4.9 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: September 19, 2026 / 05:11 pm IST
Published Date: September 19, 2026 5:11 pm IST

गुवाहाटी, 19 सितंबर (भाषा) पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

भूकंप का केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से लगभग तीन किलोमीटर दूर पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। इस क्षेत्र में गुवाहाटी सहित अन्य स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप शाम चार बजकर एक मिनट पर आया। फिलहाल इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में