Earthquake In Delhi : भूकंप के झटके से कांपी राजधानी की धरती, घर से बाहर भागे लोग

Ads

Earthquake In Delhi : दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को

  •  
  • Publish Date - October 15, 2023 / 05:12 PM IST,
    Updated On - October 15, 2023 / 05:12 PM IST

Earthquake in Assam

नई दिल्ली : Earthquake In Delhi : दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को धरती हिली है। उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया है। इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता इतनी जोरदार थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें : Honey Singh New Song kalaastar: 9 साल बाद वापस लौटे हनी सिंह, गानें को 2 घंटों में मिले 3.8 मिलियन व्यूज 

घर से बहार भागे दोस्त

Earthquake In Delhi :  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp