Ebola Virus Guidelines. Image Source- IBC24
अमरावती: Ebola Virus Guidelines आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने रविवार को कहा कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला वायरस के प्रसार और बढ़ती मौतों को देखते हुए राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है और एहतियाती उपाय शुरू किए गए हैं।मंत्री ने कहा कि एहतियाती उपायों में प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की चिकित्सा जांच और राज्य में किसी भी संभावित संक्रमण को रोकने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत करना शामिल है। यादव ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सरकार हाई अलर्ट पर है, आवश्यक एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए हैं, और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इबोला के संबंध में किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’
Ebola Virus Guidelines मंत्री ने उल्लेख किया कि कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे देशों में इबोला के मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं, और कहा कि आंध्र प्रदेश केंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा जारी सलाह, दिशानिर्देशों और सिफारिशों के अनुरूप कार्य कर रहा है। यादव के अनुसार, विशाखापत्तनम, तिरुपति और विजयवाड़ा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों और पर्यटकों की यात्रा इतिहास के आधार पर जांच करने के लिए हवाई अड्डा अधिकारियों और जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच समन्वित कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों को तुरंत पृथकवास में भेजा जाएगा, जबकि संदिग्ध मामलों के संपर्क में आए लोगों की भी चिकित्सा जांच की जाएगी।
इबोला वायरस एक गंभीर खतरनाक वायरसों में से एक हैं। कई मामलों में ये जानलेवा बीमारी है। यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से भी फैलता है। इसके शुरुआती लक्षण काफी ज्यादा आम होते हैं, लेकिन आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना है। आपको थोड़ा सा भी शक हो तो तुरंत जांच कराना जरूरी है।
इबोला वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता है बल्कि संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थों के संपर्क में आने से दूसरे इंसान को आसानी से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर का इस्तेमाल, बिना सुरक्षा के मरीज के पास जाना।