ईसी ने एसआईआर के जरिये वैध मतदाताओं के नाम हटाकर बंगाल पर कब्जा करने में भाजपा की मदद की: ममता

ईसी ने एसआईआर के जरिये वैध मतदाताओं के नाम हटाकर बंगाल पर कब्जा करने में भाजपा की मदद की: ममता

ईसी ने एसआईआर के जरिये वैध मतदाताओं के नाम हटाकर बंगाल पर कब्जा करने में भाजपा की मदद की: ममता
Modified Date: September 26, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: September 26, 2026 6:14 pm IST

श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल), 26 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिये वैध मतदाताओं के नाम हटाकर राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में मदद की।

हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने हाल ही में आई एक खबर का स्पष्ट संदर्भ देते हुए यह भी कहा, “भाजपा ने निर्वाचन आयोग का किस तरह इस्तेमाल किया, इसका सच अब सामने आ चुका है।”

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे।

मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से उनके मतदाता पहचान पत्र छीन रही है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में