आर्थिक तूफान सर पर है और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं: राहुल

Ads

आर्थिक तूफान सर पर है और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं: राहुल

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 02:53 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट किए जाने को लेकर बुधवार को कटाक्ष किया और कहा कि ‘आर्थिक तूफान’ सर पर है और प्रधानमंत्री टॉफी बांट रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि ‘यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी हैं।’

मेलोनी ने टॉफी भेंट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित ‘मेलोडी’ शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया।

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं—मेलोडी।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।’’

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार