ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में चार राज्यों में छापे मारे

Ads

ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में चार राज्यों में छापे मारे

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 11:20 AM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 11:20 AM IST

चेन्नई, तीन सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरलम में समन्वित रूप से कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों के अनुसार, धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही इस कार्रवाई के दौरान कुल 30 ठिकानों की तलाशी ली गयी। इनमें तमिलनाडु के चेन्नई और रामनाथपुरम, केरल के कोच्चि, कन्नूर, मलप्पुरम और त्रिशूर के अलावा कुछ अन्य स्थान भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित करीब आठ पुलिस प्राथमिकियों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का हिस्सा है।

भाषा गोला वैभव

वैभव