ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन राज्यों में छापे मारे
ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन राज्यों में छापे मारे
आइजोल/ नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 142 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत सोमवार को मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिन परिसरों पर छापे मारे गए वे भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा (मिजोरम में) और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (त्रिपुरा में) के निकट स्थित हैं।
उन्होंने बताया कि ईडी का धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामला स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की शिकायत पर आधारित है। यह मामला 21 अगस्त, 2025 को त्रिपुरा में 49.10 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित है।
आरोप है कि एक संगठित सीमा पार गिरोह मिजोरम के चम्फाई-ज़ोखावथर क्षेत्र के रास्ते म्यांमा से मेथम्फेटामाइन की तस्करी कर त्रिपुरा में खरीदारों तक पहुंचा रहा था।
ईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 142 करोड़ रुपये की अपराध की रकम को कई बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से ठिकाने लगाया गया था।
भाषा शोभना वैभव
वैभव

Facebook


