ईडी ने अवैध कोयला खनन व परिवहन मामले के संबंध में पश्चिम बंगाल में छापे मारे
ईडी ने अवैध कोयला खनन व परिवहन मामले के संबंध में पश्चिम बंगाल में छापे मारे
कोलकाता, तीन फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले के कथित अवैध खनन और परिवहन के एक मामले में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल से संबंधित परिसरों सहित लगभग 10 परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तलाशी ली जा रही है।
यह मामला संघीय जांच एजेंसी द्वारा जांच किए जा रहे एक अन्य कथित कोयला घोटाला मामले से अलग है, जिसमें एजेंसी ने पिछले महीने कोलकाता में राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के परिसर पर छापा मारा था।
अधिकारियों ने बताया कि किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ लोगों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


