ED Investigation On Paper Leak
नई दिल्ली: देशभर में विभिन्न प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपरलीक के मामलों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पेपरलीक और परीक्षा में धांधली की रोकथाम के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़े पैमाने पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान सहित देश के कई अन्य राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों (FIR) को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने जांच अपने हाथ में ली है। इस सिलसिले में एजेंसी ने विभिन्न राज्यों में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है।
ED की टीमें अब इन पेपरलीक गिरोहों से जुड़ी संपत्तियों, वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध आर्थिक लेनदेन (Money Trail) की गहराई से जांच करेंगी ताकि धांधली के पीछे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। केंद्र सरकार की इस सख्त पहल से पेपरलीक माफियाओं और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें