घर खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर में बिल्डरों पर ईडी के छापे

घर खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर में बिल्डरों पर ईडी के छापे

घर खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर में बिल्डरों पर ईडी के छापे
Modified Date: July 8, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: July 8, 2026 12:57 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीददारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन कंपनियों -सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड, नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और मंजू जे होम्स (इंडिया) लिमिटेड – से जुड़ी कम से कम पांच जगहों पर छापेमारी की गई।

इन कंपनियों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।

पीएमएलए के तहत ईडी की धन शोधन जांच उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 2025 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई तीन प्राथमिकियों पर आधारित है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में पता चला कि बिल्डरों ने ‘सबवेंशन स्कीम’ के नाम पर घर खरीददारों/निवेशकों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की। इन योजनाओं में बिल्डर ‘घर पर कब्जा मिलने तक कोई ईएमआई देय नहीं होने’ का वादा करते थे, जिससे घर खरीददार उनकी परियोजनाओं में फ्लैट/अपार्टमेंट खरीदने के लिए ऋण लेते थे।

हालांकि, जांच एजेंसियों का आरोप है कि कई साल बीत जाने के बाद भी खरीददारों को फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया।

ईडी ने कहा कि आरोपियों ने इन घर खरीददारों के धन को दूसरी परियोजनाओं और/या दूसरे कामों में लगाकर अपराध से कमाई हासिल की।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में