ईडी ने 500 करोड़ रुपये की ‘धोखाधड़ी’ के मामले में गुरुग्राम के रियल्टी समूह पर छापा मारा

Ads

ईडी ने 500 करोड़ रुपये की ‘धोखाधड़ी’ के मामले में गुरुग्राम के रियल्टी समूह पर छापा मारा

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:50 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक रियल एस्टेट समूह के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निवेशकों के साथ कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच के तहत यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने 32 एवेन्यू नामक कंपनी से जुड़े सात परिसरों पर छापा मारा।

अधिकारियों ने बताया कि यह समूह दिल्ली-एनसीआर और गोवा में संचालित होता है।

कंपनी या उसके प्रवर्तक से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हरियाणा पुलिस द्वारा निवेशकों की शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई कई प्राथमिकी से जुड़ा है, जिनके साथ कथित तौर पर समूह द्वारा धोखाधड़ी की गई थी।

उन्होंने बताया कि समूह के प्रवर्तक-निदेशक फिलहाल फरार हैं या न्यायिक हिरासत में हैं।

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत