ईडी ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

Ads

ईडी ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 11:58 AM IST

बेंगलुरु, 20 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्रिप्टो करेंसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में कर्नाटक के विधायक एवं कांग्रेस नेता एन ए हारिस के दो बेटों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर सोमवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत शहर में करीब 12 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। इनमें विधायक के बेटों मोहम्मद हारिस नलापद और उमर फारूक नलापद तथा श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी नामक कथित क्रिप्टो हैकर के परिसर शामिल हैं।

कांग्रेस नेता एन ए हारिस बेंगलुरु की शांतिनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

धन शोधन का यह मामला कर्नाटक पुलिस की उन कुछ प्राथमिकियों और आरोपपत्रों से जुड़ा है जो कथित हैकर श्रीकी एवं उसके सहयोगियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट हैक करने और बिटकॉइन चुराने के मामले में 2017 में दायर किए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद हारिस नलापद और उमर फारूक नलापद पर क्रिप्टो से जुड़े अपराध से अर्जित धन के लाभार्थी होने का आरोप है।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव