Husband Wife Sex Video: पत्नी के साथ सेक्स करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करता था पति, बाकायदा बेडरूम में लगा रखे थे कैमरे, इनके साथ शेयर करता था पत्नी का न्यूड वीडियो / Image: Symbolic
आगरा: Husband Wife Sex Video आधुनिकता के दौर में लोग किसी भी हद को पार करने से पहले सोच भी नहीं रहे और ऐसा काम कर जा रहे हैं जिसे सोचकर भी शर्म आने लगती है। पत्नी के साथ शर्मनाक काम करने का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से सामने आया है, जहां पति अपनी पत्नी के साथ रोमांस करते हुए कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर लेता और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति की गर्लफ्रेंड उसे ब्लैकमेल करने लगी। फिलहाल पीड़िता पत्नी ने थाने में पति की गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
Husband Wife Sex Video मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी साल 2024 में दिल्ली के रहने वाले गौरव जैन से हुई थी। शादी के बाद पति ने बेडरूम में हिडन कैमरा लगवा लिया और प्राइवेट पलों का वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी गर्लफ्रेंड को भेजता था। पीड़िता ने बातया कि ये सब मेरी बिना सहमति के हुआ था। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो तनिक्षा से बात करके वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। इस पर उसने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर उपहास उड़ाया। पीड़िता ने बताया कि तनिक्षा बागपत के बढ़ौत की रहने वाली है। वह गुरुग्राम की एक निजी बैंक में काम करती है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया शादी से पूर्व प्री वेडिंग के दौरान उसने कई बार देखा था कि उसके पति के पास तनिक्षा जैन के वीडियो कॉल आए थे। इस पर उसने अपने पति गौरव से कहा था कि अगर तनिक्षा से तुम शादी करना चाहते हो तो मुझे बता दें मैं रास्ते से हट जाउंगी, लेकिन पति ने मना कर दिया। शादी में दहेज हड़पने का इरादा था। यही वजह थी कि शादी के तीन महीने बाद ही उसके साथ उत्पीड़न शुरू हो गया।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति की छोटी बहन पर भी गंदी नीयत थी। वह लगातार उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देता है। जिस पर उसने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लेकिन अब वह और उसकी गर्लफ्रेंड उसके धोखे से बनाए आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इस पर पीड़िता ने थाना हरीपर्वत में तनिक्षा जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।