UP Road Namaz Case: UP Road Namaz Case: सड़क के बीचों बीच ऐसा काम कर रहा था मुस्लिम युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, पुलिस ने ऐसे निकाला भूत

Ads

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 01:31 PM IST

road side namaz

HIGHLIGHTS
  • रामपुर सड़क नमाज मामला चर्चा में
  • वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तारी
  • युवक को भेजा गया जेल

UP Road Namaz Case: रामपुर: उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वीडियो शाहबाद गेट क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू की। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसने स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया।

Rampur road namaz case: रामपुर सड़क नमाज मामला चर्चा में

जांच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान नईम पुत्र अकील (उम्र 35 वर्ष), निवासी धावनी हसनपुर, थाना बिलासपुर के रूप में की है, जो सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक Anurag Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Uttar Pradesh viral video: पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की गतिविधियां यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। हालांकि, मामले में यह भी सामने आया है कि कुछ लोग युवक को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं, जिस पहलू की भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक गतिविधियां केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या यातायात बाधा उत्पन्न न हो।

इन्हें भी पढ़ें:

मामला कहां का है?

उत्तर प्रदेश के रामपुर का मामला।

कार्रवाई क्यों हुई?

सड़क पर नमाज पढ़ने के कारण।

आरोपी कौन है?

नईम नाम का 35 वर्षीय युवक।