गौतमबुद्ध नगर जिले में लापता दो सगी बहनों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज

Ads

गौतमबुद्ध नगर जिले में लापता दो सगी बहनों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 12:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नोएडा, पांच नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के उपरावली गांव से लापता हुई दो सगी बहनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयासों को तेज कर दिया है।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों छात्राएं घर से नाराज होकर मुंबई चली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है और पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगा है।

गौरतलब है कि उपरावली गांव में रहने वाली बीसीए की 19 वर्षीय छात्रा तथा 14 वर्षीय उसकी छोटी बहन 26 अक्टूबर से लापता है। छात्राओं के परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

भाषा सं शोभना देवेंद्र

देवेंद्र