चंडीगढ़: Eid Holidays 2025 Cancelled आगामी दिनों में पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, ईद से पहले मोदी सरकार मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ दे रही है, जिसमें खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी है। लेकिन दूसरी ओर डबल इंजन की सरकार ने ईद की छुट्टी रद्द कर दी है।
Eid Holidays 2025 Cancelled मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी की ओर से ईद की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद की जाती है।
अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच ) में बदला गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 व 30 को साप्ताहांत होने और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ईद की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश में बदला गया है।