गुरुग्राम में गड्ढे में गिरने से आठ साल की बच्ची की डूबने से मौत

Ads

गुरुग्राम में गड्ढे में गिरने से आठ साल की बच्ची की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 09:28 PM IST

गुरुग्राम, 13 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम में यहां एक खेत में सोमवार दोपहर खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से आठ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसकी दो वर्षीय बहन को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना फारुखनगर इलाके में घटी, जब दो बहनें, आठ वर्षीय छवि और दो वर्षीय निधि, खेलते समय खेत में थोड़ी दूरी पर स्थित एक पानी के गड्ढे के पास पहुंचीं और अचानक उसमें गिर गईं।

सूचना मिलते ही, खेत में गेहूं की कटाई कर रहे उनके पिता सुनील ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि छोटी बेटी निधि को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बड़ी बेटी छबी की हालत गंभीर है।

लोगों ने छवि को एसजीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सीतापुर जिले का मूल निवासी सुनील वर्तमान में सुल्तानपुर गांव में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फारुखनगर पुलिस थाना ने कहा है कि परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

उन्होंने कहा, ‘पोस्टमार्टम के बाद हमने शव परिवार को सौंप दिया है। आगे की जांच जारी है।’

भाषा तान्या माधव

माधव