लखीमपुर खीरी (उप्र), छह सितंबर (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में रविवार सुबह 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि खलील (65) नामक व्यक्ति को अपने ही गांव की चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
भाषा सं. सलीम नेत्रपाल जोहेब
जोहेब