नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम भेजी गई हैं तथा बचाव अभियान जारी है।
घटना के बाद आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों की संख्या तथा हादसे से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
भाषा शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल