ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश

Ads

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 02:27 PM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। आधिकारिक परिपत्र में यह जानकारी दी गई।

पांच सितंबर को जारी परिपत्र में कहा गया कि यह अवकाश शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा, जिनमें सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल शामिल हैं।

शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल