रामपुर। रामलीला मैदान, रामपुर उत्तर प्रदेश में जया प्रदा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को “गुनाहों का गठबन्धन” नाम दिया है। नकवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री एक प्रयोगशाला में प्रयोग करने वाला चाहिए । आप सभी समझें कि महागठबंधन “कॉन्ट्रैक्ट प्राइम मिनिस्टर” चाहता है, यह “परफेक्ट प्राइम मिनिस्टर” नहीं चाहता। वे एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहते हैं, जिसे रिमोट से नियंत्रित किया जा सके।
Congress & SP-BSP want to make “laboratory of Gunahon Ka Gathbandhan” (Coalition of Crime) in UP. Those who have been failed in Congress-SP alliance in UP Assembly, are now doing “acid test” through SP-BSP alliance. “But neither their chemistry nor their physics match”. pic.twitter.com/uTGGqAmJdp
— Chowkidar Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) April 3, 2019
इसी के चलते जो लोग यूपी विधानसभा में कांग्रेस-सपा गठबंधन में विफल रहे हैं, वे अब सपा-बसपा गठबंधन के माध्यम से “एसिड टेस्ट” कर रहे हैं। “लेकिन न तो उनके रसायन विज्ञान और न ही उनके भौतिकी मैच” खा रहे हैं जिसका परिणाम बहुत घातक होगा।
दशकों तक सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने गरीबों का मजाक उड़ाया है। वहीँ दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने अपने पिछले 5 वर्षों में गरीबों के हितों के लिए काम किया है; उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए काम किया है। pic.twitter.com/tMFjGyxPFC
— Chowkidar Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) April 3, 2019
कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुख़्तार अब्बास नकवी ने जमकर खिल्लियां उड़ाई और कहा कि कांग्रेस, जो खुद भ्रष्टाचार” के डीएनए से भरी है। वह अब “न्यूनतम आय” के बारे में बात कर रही है। ये व्ही कांग्रेस है जो देश की गरीबी को “राजनीतिक संपत्ति” मानती है, गरीबों को गरीबी से बाहर नहीं आने देती । दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद, कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने केवल गरीबी और गरीबों का मजाक बनाया है। वहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो पिछले 5 वर्षों से गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। और हर गरीब को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए काम कर रहे हैं।
Despite being in power for decades, Congress did nothing for poor. Congress only made mockery of poverty & poor. But PM Shri @narendramodi has worked for welfare of poor during last 5 years. Shri @narendramodi has worked with commitment to economic empowerment of the poor. pic.twitter.com/G6uhjk4nxz
— Chowkidar Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) April 3, 2019