Pak national’s voting in India: भारत में मतदान करता था पाकिस्तानी नागरिक, निर्वाचन आयोग ने दिए जांच के आदेश
Pak national’s claim of voting in India : बारामूला जिला निर्वाचन अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं …

Pak national's claim of voting in India, image source: ibc24
- वीजा पर यहां आया, 2008 से भारत में रह रहा
- सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान
- देश छोड़ने के लिए दी गई 27 अप्रैल की समय सीमा समाप्त
श्रीनगर: Pak national's claim of voting in India पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद अपने मूल देश वापस भेजे गए एक पाकिस्तानी नागरिक के भारत में अपने 17 साल के प्रवास के दौरान यहां मतदान करने के दावे के बाद जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में निर्वाचन अधिकारियों ने एक विस्तृत जांच और प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
बारामूला जिला निर्वाचन अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।”
वीजा पर यहां आया, 2008 से भारत में रह रहा
जांच का आदेश उस्मा इम्तियाज द्वारा एक वीडियो में यह दावा किए जाने के बाद दिया गया कि वह 2008 से भारत में रह रहा है। हालांकि वह वीजा पर यहां आया था, लेकिन इम्तियाज ने दावा किया कि उसने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज हासिल कर लिए और खुद को भारत में मतदाता के रूप में पंजीकृत करा लिया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने कहा, “बारामूला के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर दावा कर रहा है कि उसने भारतीय नागरिक न होते हुए भी उरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।”
देश छोड़ने के लिए दी गई 27 अप्रैल की समय सीमा समाप्त
उसने कहा, “इसकी प्रतिक्रिया में, डीईओ ने उरी के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।” इम्तियाज जम्मू-कश्मीर में उन 59 पाकिस्तानियों में शामिल था, जिन्हें देश छोड़ने के लिए दी गई 27 अप्रैल की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वासित कर दिया गया था।
केंद्र ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए वीजा रद्द कर दिए हैं। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
read more: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में लाकड़ा और उत्तम दो नए चेहरे
read more: केंद्र ने मुनंबम के लोगों को ‘धोखा’ दिया, केरल सरकार ने ‘विश्वासघात’ किया : सतीशन
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Election authorities order probe into Pak national's claim of voting in India

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm