इस दिन बंद रहेंगे सभी दफ्तर, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी छुट्टी, सैलरी में नहीं होगी कटौती

इस दिन बंद रहेंगे सभी दफ्तर, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी छुट्टी, Election Commission announced closure of all government offices on May 25

इस दिन बंद रहेंगे सभी दफ्तर, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी छुट्टी, सैलरी में नहीं होगी कटौती

Announced closure of all government offices

Modified Date: April 15, 2024 / 12:26 am IST
Published Date: April 14, 2024 9:40 pm IST

नई दिल्ली। Announced closure of all government offices  दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने 25 मई को लोकसभा चुनाव के दिन राष्ट्रीय राजधानी में सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है। आधिकारिक आदेश के अनुसार सभी पात्र कर्मचारी – सार्वजनिक अथवा निजी – जो दिल्ली में मतदाता हैं, मतदान के दिन वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में काम करने वाले पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मतदाता भी सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं।

Read More : शादी होते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुई दुल्हन, मंडप में ही करने लगी ऐसा काम, देखकर मेहमान भी रह गए हैरान

Announced closure of all government offices  आदेश में कहा गया, ‘‘ मतदान प्रतिशत और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने भारतीय निर्वाचन आयोग के आदेश को लागू करने की घोषणा की है, जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के तहत दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश प्रदान करता है।’’

Read More : Controversial Statement of BJP Candidate : ‘संविधान बदलने के लिए दो तिहाई सीटें चाहिए’..! भाजपा उम्मीदवार का विवादित बयान, विपक्ष ने खोल दिया मोर्चा 

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बयान में कहा, ‘‘इसके अलावा, दिल्ली में काम करने वाले पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मतदाताओं को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा और इसी के तहत पड़ोसी शहरों में काम करने वाले दिल्ली के मतदाताओं को उनकी मतदान तिथियों के अनुसार छुट्टी दी जाएगी।’’

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।