Monalisa Marriage Controversy: मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी पर भड़का परिवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल, सीएम मोहन यादव से करदी ये बड़ी मांग
Monalisa Marriage Controversy: मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद उसके परिवार में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल बताया जा रहा है।
Monalisa-Marriage-News
- मोनालिसा के मुस्लिम युवक से शादी से परिवार नाराज
- घर पर परिवार और पूरे इलाके में पसरा मातम
- मोनालिसा की मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
Monalisa Marriage Controversy: खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन से बड़ी खबर आ रही है। महाकुंभ में चर्चा में आई मोनालिसा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद उसके परिवार में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद घर में मातम जैसा माहौल बन गया है और पूरे इलाके में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Monalisa Marriage: मोनालिसा की मां का रो-रोकर बुरा हाल
मोनालिसा की मां का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। परिवार के लोगों का आरोप है कि मोनालिसा अभी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर शादी कर ली गई है। मां का कहना है कि उनकी बेटी को झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया और फिर शादी कर ली गई। इसी वजह से परिवार इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मदद की मांग कर रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाया जाए।
Monalisa News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी गुहार लगाई
इस मामले को लेकर परिवार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी गुहार लगाई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और उनकी बेटी को वापस घर लाने में मदद की जाए। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में माहौल काफी संवेदनशील बताया जा रहा है और लोग इस मामले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। परिवार लगातार प्रशासन से कार्रवाई और न्याय की उम्मीद कर रहा है।
बता दें कि, पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोसले ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ उसकी शादी उसकी पसंद से तथा हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है। उन्होंने इस आरोप का खंडन किया कि यह ‘लव-जिहाद’ का मामला है।मध्यप्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म बदला है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह (मेरे पति) मुझसे शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन मैंने उन्हें बाध्य किया। हमने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।’’
इन्हें भी पढ़ें :-
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज धन हानि! इस वजह से बनेंगे बिगड़े काम, समझदारी से लें फैसले, पढ़ें रविवार का राशिफल
- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान! चीन-ब्रिटेन समेत कई देशों से की बड़ी अपील, बोले- इस जगह को सुरक्षित करने भेजो जहाज
- सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला
- Raipur Dial 112 Viral Video: रायपुर में ऐसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था..? पुलिस की गाड़ी के साथ ये खतरनाक काम करता रहा युवक, बगल से ही गुजर रही थी ट्रक, फिर जो हुआ

Facebook


