निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने 77 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किये

Ads

निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने 77 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किये

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 02:52 PM IST

चेन्नई, 27 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने चेन्नई शहर में वाहनों की जांच के दौरान 77.29 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण जब्त किये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ये आभूषण 26 मार्च की रात टी. नगर विधानसभा क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में जब्त किये गये।

इसने बताया कि निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने वाहनों की जांच के दौरान एक वाहन से लगभग 381 किलोग्राम सोने और चांदी के आभूषण बरामद किये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि आमतौर पर जिस वाहन से गहने ले जाये जाते थे, उसका टायर फट गया था, इसलिए आभूषणों को दूसरे वाहन से जौहरी के पास ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि हालांकि मौके पर आभूषणों से संबंधित वैध दस्तावेज पेश न कर पाने के कारण पूरा सामान जब्त कर लिया गया।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र