Reliance Industries Share Price: एक खबर और 82,000 गायब! मुकेश अंबानी की कंपनी का ये शेयर अचानक क्यों हुए धड़ाम? क्या है इस गिरावट की असली वजह?

Ads

Reliance Industries Share Price: विंडफॉल टैक्स की वापसी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 4% से ज्यादा गिर गए। इससे कंपनी का मार्केट वैल्यू लगभग 82,000 करोड़ रुपये घट गए। इस घटना ने मुकेश अंबानी को बड़ा झटका दिया और शेयर बाजार के सूचकांक भी दबाव में रहे। (NSE:RELIANCE, BSE:500325)

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 05:02 PM IST

(Reliance Industries Share Price/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • RIL के शेयर शुक्रवार को 4% से ज्यादा गिर गए
  • कंपनी का मार्केट वैल्यू घटकर ₹82,000 करोड़ रह गया
  • सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया

नई दिल्ली: Reliance Industries Share Price: आज शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के शेयर (Reliance Industries Limited Share) 4% से ज्यादा गिर गए। इसके कारण कंपनी का मार्केट वैल्यू करीब 82,000 करोड़ रुपये घट गए। यह गिरावट उस समय आई जब सरकार ने डीजल और ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स फिर से लागू कर दिया। जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी और शेयर बाजार पर भी दबाव देखने को मिला।

पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि डीजल पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का उद्देश्य देश में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है। ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता के बीच सरकार एनर्जी सेक्टर से होने वाले राजस्व को भी संतुलित करना चाहती है।

घरेलू उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

सरकार ने निर्यात पर ड्यूटी बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भी दी। पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया। इससे आम जनता को ईंधन की कीमतों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

नायरा एनर्जी और बाजार की प्रतिक्रिया

इस बीच नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। डीलरों ने इसकी चिंता जताई और मांग घटने की आशंका जताई। कुछ जगहों पर फ्यूल सप्लाई कम होने के संकेत भी मिले, जिससे निवेशकों और उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई।

Reliance Industries Limited – स्टॉक विवरण (27 मार्च 2026)

विवरण मान
वर्तमान कीमत ₹1,348.00
बदलाव −₹65.10 (−4.61%)
दिनांक एवं समय 27 मार्च, 3:30 PM IST
ओपन कीमत ₹1,401.00
दिन का उच्चतम ₹1,404.70
दिन का न्यूनतम ₹1,345.00
मार्केट कैप ₹18.24 लाख करोड़
P/E अनुपात 21.92
52-सप्ताह उच्च ₹1,611.80
52-सप्ताह निम्न ₹1,114.85
लाभांश प्रतिशत 0.41%
त्रैमासिक लाभांश राशि ₹1.38

RIL का कारोबार और बाजार पर असर

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited)भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और ATF व डीजल की बड़ी निर्यातक है। जामनगर रिफाइनरी देश के कुल ATF उत्पादन का लगभग एक-चौथाई हिस्सा बनाती है। RIL ने ईरान से कच्चा तेल खरीदने की खबरों को खारिज किया। शेयरों में गिरावट का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी पड़ा, जो करीब 2% तक लुढ़क गए। पिछले एक महीने में RIL के शेयर लगभग 3% गिर चुके हैं

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

RIL के शेयर में गिरावट क्यों आई?

सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स फिर से लागू किया, जिससे RIL के शेयरों में लगभग 4% की गिरावट आई।

इस गिरावट से कंपनी को कितना नुकसान हुआ?

RIL की मार्केट वैल्यू में करीब ₹82,000 करोड़ की कमी आई।

घरेलू उपभोक्ताओं को क्या फायदा मिलेगा?

सरकार ने पेट्रोल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी और डीजल पर इसे पूरी तरह खत्म कर दिया, जिससे घरेलू कीमतों में थोड़ी राहत मिलेगी।

बाजार पर इसका क्या असर पड़ा?

RIL के शेयर गिरने से सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में आए और लगभग 2% तक लुढ़क गए।