निर्वाचन आयोग आज शाम चार राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा

निर्वाचन आयोग आज शाम चार राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा

निर्वाचन आयोग आज शाम चार राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा
Modified Date: March 15, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: March 15, 2026 11:24 am IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग रविवार शाम को असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा।

निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।

इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं।

भाषा देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में