निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 173 थाना प्रमुखों का तबादला किया

Ads

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 173 थाना प्रमुखों का तबादला किया

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 09:29 AM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 09:29 AM IST

कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 173 थानों के प्रभारी (ओसी) और प्रभारी निरीक्षकों (आईसी) का तबादला किया है, जिनमें कोलकाता पुलिस के अधीन आने वाले 31 थाने भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रविवार को कोलकाता के भवानीपुर और पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों का भी तबादला किया गया।

कूचबिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों के आईसी और ओसी के रूप में कार्यरत निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का भी तबादला किया गया है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना