IPS KK Bishnoi Wedding: केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी का वो खास पल, जब दुल्हे ने घुटनों पर बैठकर दुल्हन की तरफ किया रोमांटिक इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Ads

IPS KK Bishnoi Wedding: राजस्थान के रहने वाले IPS अफसर और संभल यूपी के SP कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा ने रविवार, 29 मार्च को जोधपुर में वैवाहिक बंधन में बंध गए।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 11:31 AM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 12:15 PM IST

ips kk bishnoi/ image source: sandeepuptv x handle

HIGHLIGHTS
  • केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी
  • वरमाला में केके ने घुटनों पर बैठकर किया इशारा
  • शादी समारोह शाही और पारंपरिक अंदाज में

IPS KK Bishnoi Wedding: जोधपुर: राजस्थान के रहने वाले IPS अफसर और संभल यूपी के SP कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा ने रविवार, 29 मार्च को जोधपुर में वैवाहिक बंधन में बंध गए। शादी समारोह का सबसे खास पल तब आया, जब वरमाला के लिए अंशिका वर्मा आगे बढ़ीं, और केके बिश्नोई हल्के से पीछे हटे और मुस्कुराते हुए घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद अंशिका ने उन्हें वरमाला पहनाई, और पूरा समारोह तालियों और खुशियों की गूंज से भर गया। इस रोमांटिक और पारंपरिक अंदाज ने समारोह को यादगार बना दिया।

Anshika Verma marriage: शाही अंदाज और पारंपरिक रस्में

शादी का समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और शाही अंदाज में संपन्न हुआ। IPS केके बिश्नोई फूलों से सजी रेंज रोवर से बारात गए और फिर द्वारपूजा स्थल तक घोड़ी पर बैठे। केके बिश्नोई ने पारंपरिक जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण धारण किया, और ढोल-नगाड़ों व फिल्मी गानों के बीच बाराती थिरकते रहे। बाड़मेर में जन्मे SP केके बिश्नोई की मां ने बारात रवाना होने से पहले एक प्राचीन राजस्थानी परंपरा निभाई, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को स्तनपान कराकर नई गृहस्थी में प्रवेश की शुभकामनाएं दी। इस भावनात्मक पल ने सभी की आंखों में खुशी के आंसू भर दिए।

IPS Officer Wedding: रिसेप्शन और भविष्य की योजनाएं

शादी समारोह में दोनों परिवारों के साथ कई खास मेहमान भी शामिल हुए। आज (30 मार्च) शाम को होने वाले रिसेप्शन में कई वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा गोरखपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। विवाह की रस्में बाड़मेर स्थित ‘कृष्ण निवास’ और जोधपुर के अजीत पैलेस में संपन्न हुईं। दोनों की शादी पुलिस और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है, और समारोह की भव्यता ने इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

शीर्ष 5 समाचार