bhopal rape/ image source: freepik
Bhopal Minor Rape Case: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद डराने वाली और संवेदनशील वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी सहेली और उसके परिचितों ने उसे एक पार्टी में बुलाया। आरोप है कि पार्टी के दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, जिससे वह नशे की हालत में बदहवास हो गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
Bhopal : शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप https://t.co/akwyPG7Gi6
— IBC24 News (@IBC24News) March 30, 2026
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में पीड़िता की सहेली की भी भूमिका संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि रेणुका नाम की युवती ने पीड़िता को कॉलेज एडमिशन के बहाने भोपाल बुलाया था। इसके बाद रेणुका, मोनिका इंदौरिया और मोनिका के दो दोस्त—निखिल सिंह और अतुल मेडेकर—ने मिलकर पार्टी के दौरान पीड़िता को शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह नशे में हो गई और होश में नहीं थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब पीड़िता की नींद खुली, तब उसे अपने साथ हुई इस गंभीर घटना का एहसास हुआ, जिसके बाद मामला सामने आया।
घटना की जानकारी मिलते ही बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल सिंह, अतुल मेडेकर, मोनिका इंदौरिया और रेणुका को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे