Uttarakhand Retired Brigadier Killed: सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत.. मॉर्निग वॉक पर निकले थे पूर्व अफसर, जानें किसने और क्यों की फायरिंग

Ads

Uttarakhand Retired Brigadier Killed: देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, फायरिंग दो वाहनों के बीच हुई।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 11:12 AM IST
HIGHLIGHTS
  • देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत
  • सुबह की सैर के दौरान हुई फायरिंग
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी देहरादून का है। दरअसल सोमवार को यहां के राजपुर पुलिस स्टेशन इलाके में सुबह की सैर के दौरान सेना के एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर, वीके जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। (Uttarakhand Retired Brigadier Killed) क़त्ल की यह घटना जौहरी गांव में तुला अपार्टमेंट्स के पास हुई। यहां एक अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारे जाने के बाद पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन सवार लोगों के बीच हुई थी फायरिंग

देहरादून के SP सिटी प्रमोद कुमार ने अपने खुद रिकॉर्ड किए गए वीडियो में बताया कि राजपुर पुलिस स्टेशन इलाके के जौहरी गांव में आज सुबह सैर पर निकले सेना के एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर, वीके जोशी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच बहस के दौरान गोलीबारी हुई और इसी दौरान सैर पर निकले ब्रिगेडियर को एक गोली लग गई।

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना

एक चश्मदीद ने कहा, “सुबह की सैर के दौरान मैंने एक घटना देखी, और मौके पर पहुंचने पर, ब्रिगेडियर के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें गोली लगी है। (Uttarakhand Retired Brigadier Killed) ऐसा कहा गया कि 2 गाड़ियों में सवार लोग एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे…” पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल घटना की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

Q1. रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या कब हुई?

घटना सोमवार सुबह हुई, जब वे देहरादून में अपनी सुबह की सैर पर निकले थे।

Q2. हत्या कैसे हुई थी?

दो वाहनों में सवार लोगों के बीच हुई बहस के दौरान गोली लगी थी।

Q3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटा रही है।