फिर टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC मीटिंग में लिया गया फैसला, ये वजह आयी सामने..देखिए

फिर टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC मीटिंग में लिया गया फैसला, ये वजह आयी सामने..देखिए

फिर टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, CWC मीटिंग में लिया गया फैसला, ये वजह आयी सामने..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: May 10, 2021 12:56 pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक में फैसला लिया गया है कि फिलहाल सोनिया गांधी ही पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए जून में प्रस्तावित चुनाव को कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।

read more: राजधानी में कोरोना संक्रमित युवक ने अस्पताल की छठवीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि कोरोना महामारी (Coronavirus) से जुड़े हालात में सुधार होने तक यह चुनाव स्थगित किया जाए। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (CEC) की ओर से तैयार चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन बाद में फैसला किया गया कि मौजूदा स्थिति में चुनाव कराना उचित नहीं है।

read more:भारी बारिश और ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी सफेद चादर… 

इस चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, जून के आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाना था, उल्लेखनीय है कि साल 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें, पिछले साल अगस्त से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव 3 बार टल चुके हैं।

read more:आपदा को अवसर में बदला है, 10 लोग मरे तो शराब बेचना …

CWC बैठक को संबोधित करते हुए, पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा, ‘सीडब्ल्यूसी की यह बैठक हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों के परिणामों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है, हमें अपने खराब प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है, हमें स्पष्ट रूप से यह समझने की जरूरत है कि केरल और असम में सत्ताविरोधी लहर के बावजूद हम असफल क्यों हुए और क्यों बंगाल में हमारा सूपड़ा साफ हो गया।’ सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम वास्तविकता का सामना नहीं करते हैं, अगर हम तथ्यों को सामने नहीं रखते हैं, तो हमें सही सबक नहीं मिलेगा।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com