मणिपुर में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

मणिपुर में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

मणिपुर में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: March 26, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: March 26, 2026 12:18 pm IST

इंफाल, 26 मार्च (भाषा) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सैनिकों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना की एक चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद लगभग 30 मिनट तक मुठभेड़ जारी रही।

बयान में कहा गया, ‘बुधवार रात करीब 11.40 बजे, संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौल्जांग/गॉथॉल क्षेत्र में गोलीबारी की, जिसका लक्ष्य फौगाकचाओ आंग लेइकाई में स्थित भारतीय सेना की चौकी थी।’

इसमें कहा गया, ‘इलाके में तैनात भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों की ओर गोलीबारी की जिसके परिणामस्वरूप लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही।’

पुलिस के बयान के अनुसार मुठभेड़ के बाद सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और इंडियन रिजर्व बटैलियन (आईआरबी) द्वारा उस क्षेत्र और आसपास के पहाड़ी इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया जहां गोलीबारी हुई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘ स्थिति की निगरानी की जा रही है और सुरक्षा बल आसपास के पहाड़ी इलाकों में अभियान जारी रखेंगे।’

बयान में नागरिकों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया गया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में