शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

Ads

शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

  •  
  • Publish Date - January 22, 2019 / 06:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सेना को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर किया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद ये कामयाबी मिली है। शोपियों के सिरमाल गांव में आतंकियों के छिपे हुोने की खबर पर जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों की कार्रवाई की भनक लगते ही आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। मोर्चा संभालते हुए सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद कुछ आतंकी भाग निकलने में सफल रहे। सुरक्षाबलों को शव अभी भी बरामद नहीं हुए हैं।

पढ़ें-‘कबूतरबाजों’ पर कार्रवाई के लिए स्पेशल सेल बनाएगी हरियाणा सरकार, 21 के खिलाफ 

इससे पहले सोमवार को बडगाम में जवानों ने बर्फबारी के बीच तीन आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। ठंड और बर्फबारी को हराते हुए देश की रक्षा में लगे जवानों ने बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। आतंकियों पर प्रहार करने वालों में जम्मू कश्मीर पुलिस और एसओजी के जवान शामिल थे। चरार-ए-शरीफ इलाके के हपतनार जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराव व तलाशी अभियान किया। जवानों की घेराबंदी से बौखलाए आतंकियों ने फायरिंग खोल दी, जिसका जवाब देते हुए जवानों ने आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।