Dead Snake In Poshan Aahar : सावधान! आंगनबाड़ी से मिले पोषण आहार को छूने से पहले पढ़ लें यह खबर, भीतर का खौफनाक नजारा देख उड़ जाएंगे होश

Ads

छिंदवाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र से वितरित पोषण आहार के एक पैकेट में मृत सांप मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 11:48 AM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 12:21 PM IST

Dead Snake In Poshan Aahar / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • छिंदवाड़ा के काराघाट कामठी आंगनबाड़ी केंद्र का मामला
  • पोषण आहार के पैकेट में मिला मृत सांप
  • शिकायत के बाद अधिकारियों ने सैंपल जब्त किए

छिंदवाड़ा: Dead Snake In Poshan Aahar मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए पोषण आहार के पैकेट में एक मृत ‘सांप’ निकला है। यह गंभीर मामला काराघाट कामठी के आंगनबाड़ी केंद्र का है। इस घटना के उजागर होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, और जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

पोषण आहार के पैकेट में एक मृत साप

मिली जानकारी के अनुसार, काराघाट कामठी आंगनबाड़ी केंद्र से एक हितग्राही को पोषण आहार का पैकेट दिया गया था, जिसे खोलने पर उसके भीतर मरा हुआ सांप दिखाई दिया।Chhindwara Anganwadi Negligence  हितग्राही द्वारा इस बात की शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद पोषण आहार के सैम्पल जब्त कर लिए हैं।

कारण बताओ नोटिस जारी

इस बड़ी लापरवाही को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।