शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Ads

शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - December 8, 2021 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

श्रीनगर, आठ दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को शोपियां के चक-ए-चोलन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक दोनों तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा गोला शोभना

शोभना