जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Ads

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - August 3, 2021 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

श्रीनगर, तीन अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के चांदजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलने का अभी इंतजार है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी