जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 26, 2022 8:22 pm IST

श्रीनगर, 26 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को चेक नौगाम इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया गया।

इस दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में