पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: July 14, 2021 2:38 am IST

श्रीनगर, 14 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में